पाकिस्तानी क्रिकेटर ऐडम गिलक्रिस्ट ने जड़ा शतक, नाम को लेकर हुआ वायरल
कराची में एक मैच के दौरान 108 गेंदों पर 117 रन बनाने के बाद ऐडम गिलक्रिस्ट नामक युवा पाकिस्तानी क्रिकेटर वायरल हो गया है। बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ गिलक्रिस्ट ने बताया कि क्रिकेट के शौकीन उनके पिता ने उनका नाम दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐडम गिलक्रिस्ट के नाम पर रखा था। गिलक्रिस्ट के पसंदीदा क्रिकेटर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा हैं।