पाकिस्तानी कर्नल ने छात्रों पर की फायरिंग, हुई उनकी पिटाई; वीडियो आया सामने
इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी में छात्रों और पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी के बीच झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह विवाद विभागाध्यक्ष, फीस और कक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुआ। पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने छात्रों पर खुलेआम फायरिंग कर दी और इस बीच कर्नल की पिटाई की गई।