पाकिस्तानी छात्र का UPSC मेंटॉर को भेजा गया मेसेज हुआ वायरल; कहा- आपसे बहुत सीखा
पाकिस्तानी छात्र का यूपीएससी मेंटॉर को भेजा गया मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मेसेज में पाकिस्तानी छात्र ने लिखा, "आशा है कि आप ठीक होंगे। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है, आपका शुक्रिया।" यह मेसेज चंडीगढ़ के यूपीएससी टीचर शेखर दत्त ने X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "ज्ञान कोई सीमा नहीं देखता है।"