पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया आतंकी सैफुल्लाह का शव, जनाज़े में दिखा लश्कर कमांडर फैसल नदीम
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों द्वारा ढेर किए गए लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी रज़ुल्लाह निज़ामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया है। सैफुल्लाह के जनाज़े में लश्कर-ए-तैयबा का एक और कमांडर फैसल नदीम भी शामिल हुआ। भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल सैफुल्लाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।