पाकिस्तानी ड्रोन के हमले में झुलसे पंजाब के परिवार के वीडियो आए सामने
फिरोज़पुर (पंजाब) में पाकिस्तानी ड्रोन के हमले में घायल हुए परिवार के लोगों के वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स खून से लहूलुहान जबकि दूसरा शख्स झुलसा हुआ दिख रहा है। डॉक्टर कमल बागी ने बताया कि एक महिला को काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर है। ड्रोन कथित तौर पर एक मकान पर गिरा था।