पाकिस्तानी उच्चायोग के स्टाफ पर लगा भारतीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप, देश से निकाला गया
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के स्टाफ 54 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक मिनहाज़ हुसैन पर उच्चायोग में काम करने वाली एक भारतीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी मिनहाज़ को देश से निकाल दिया गया है। आरोपी मिनहाज़ उच्चायोग के इंचार्ज साद अहमद वाराइच के निवास पर रसोइया था।