पाकिस्तानी दुल्हनिया का पहला करवा चौथ, भारतीय पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत
पाकिस्तान की बीना रामनानी ने भरतपुर में अपने भारतीय पति आकाश आसवानी के लिए पहला करवा चौथ व्रत रखा है। दोनों की इंस्टाग्राम पर 8 साल पहले दोस्ती हुई थी और दुबई में शादी हुई। फरवरी 2026 में बीना को भारत का वीज़ा मिला था। बीना ने वीडियो कॉल के ज़रिए पाकिस्तान में परिजनों को उत्सव में शामिल किया।