पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द किए जाने के बीच अदनान सामी की नागरिकता पर उठाए गए सवाल
भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों का वीज़ा रद्द किए जाने के बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर सवाल उठाए जिसका उन्होंने जवाब दिया है। एक यूज़र के 'हमारे अपने लाहौरी अदनान ऐसे लग रहे हैं जैसे गुब्बारे से हवा निकल गई हो' कहने पर गायक ने कहा, "मेरी हवा निकल गई…तू अब भी गुब्बारा है।"