पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ ने हाथ मिलाकर किया भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का स्वागत
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री का एक डिनर के दौरान हाथ मिलाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने एससीओ के अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया। गौरतलब है कि यह शंघाई सहयोग संगठन की 23वीं बैठक है।