पाकिस्तानी पिताओं व भारतीय माताओं के 9 बच्चों को लेकर 'दुविधा' में है एमपी के अधिकारी
एमपी के अधिकारियों ने पाकिस्तानी पिताओं व भारतीय माताओं से जन्मे 9 बच्चों को लेकर केंद्र सरकार से सलाह मांगी है। बकौल अधिकारी, इनमें से 4 बच्चे इंदौर, 3 जबलपुर और 2 भोपाल में अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं। गौरतलब है, पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था।