पाकिस्तानी पर्यटकों को कमरा नहीं देंगे आगरा के होटल्स, बैन का किया एलान
आगरा के होटल मालिकों ने पाकिस्तानी पर्यटकों को अपने यहां किराए पर कमरा नहीं देने का एलान किया है। आगरा के होटलों के बाहर 'पाकिस्तानी टूरिस्ट नॉट अलाउड इन माय होटल' के नोटिस चिपकाए गए हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आगरा के एक होटल व्यवसायी ने बताया कि वे लोग पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।