पाकिस्तानी पहलवान असद पर लगा 4 साल का बैन, कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडल भी छीना गया
पाकिस्तानी पहलवान अली असद पर शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन करने को लेकर 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है और कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में जीता पदक भी उनसे वापस ले लिया गया है। बकौल रिपोर्ट, मामले में समय-सीमा के भीतर आरोपों के प्रति जवाब नहीं देने और सुनवाई का अधिकार छोड़ने के बाद असद पर प्रतिबंध की कार्रवाई की गई है।