पाकिस्तानी फौज पर हुआ भीषण आतंकी हमला, 12 सैनिकों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में शनिवार को सेना के एक पोस्ट पर भीषण आतंकी हमले में कम-से-कम 12 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सैन्यकर्मियों की हालत गंभीर है। हमलावर मौके से सेना के हथियार-सामान भी लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की ज़िम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है।