पाकिस्तानी मौलानाओं ने किन 5 अनोखी चीज़ों के खिलाफ जारी किया फतवा?
पाकिस्तान के एक मौलाना ने हाल में बिटकॉइन/एथेरियम/स्टेबलकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को 'हराम' बताते हुए एक गैर-बाध्यकारी फतवा जारी किया है। इससे पहले पाकिस्तानी मौलानाओं ने सेल्फी, टिकटॉक, रिंगटोन और वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के खिलाफ भी फतवे जारी किए थे। फतवा एक योग्य मुफ्ती द्वारा इस्लामिक कानून से जुड़े किसी सवाल के जवाब में दी गई औपचारिक धार्मिक राय होती है।