पाकिस्तानी महिलाओं को हज पर जाने के लिए लेनी होगी पति या माता-पिता की अनुमति
पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने 'हज नीति-2025' जारी की है जिसके मुताबिक महिलाओं को हज पर जाने के लिए माता-पिता या पति की अनुमति लेनी होगी और इसके लिए उन्हें हलफनामा देना होगा। महिलाओं को हलफनामे में यह भी बताना होगा कि वे विश्वसनीय महिलाओं के साथ जा रही हैं और उनकी गरिमा को कोई खतरा नहीं है।