पाकिस्तानी युवक ने कराई मां की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
पाकिस्तान में अब्दुल अहद नामक युवक ने अपनी मां की दूसरी शादी कराई है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। अब्दुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां ने 18 साल अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश में बिता दिए। अब्दुल ने कहा, "वह एक शांति भरा जीवन जीने की हकदार हैं।"