पाकिस्तानी राष्ट्रपति ज़रदारी को क्यों कहते थे 'मिस्टर 10%'? 'धुरंधर 2' में भी हुआ है ज़िक्र
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को 1990 के दशक में 'मिस्टर 10%' का टैग मिला था। आरोप थे कि वह अपनी पत्नी व तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के कार्यकाल में सरकारी ठेकों और बड़े सौदों में 10% कमीशन मांगते थे। इसी कारण 'धुरंधर-2' में ज़रदारी से प्रेरित किरदार आसिफ ज़रवारी को '10% ज़रवारी' के नाम से संबोधित किया गया।