पाकिस्तानी लड़की ने आशीष विद्यार्थी को बताया आशुतोष गोवारिकर, ऐक्टर का रिऐक्शन हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की ने अभिनेता आशीष विद्यार्थी को गलती से फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर समझ लिया। एयरपोर्ट पर हुई इस बातचीत में आशीष ने लड़की से मुस्कराते हुए कहा, "प्रॉमिस करो इस वीडियो को एडिट नहीं करोगी...मुझे लोग अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। पहली बार किसी ने मुझे आशुतोष गोवारिकर कहा है।"