पाकिस्तानी शेयर बाज़ार की वेबसाइट हुई ठप, 2 दिन में 2500 अंकों की आई गिरावट
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) की वेबसाइट शुक्रवार को ठप हो गई और उस पर लिखा है, "हम जल्द वापस आएंगे।" वेबसाइट ऐसे समय में डाउन हुई है जब पिछले दो दिनों में वहां का शेयर बाज़ार 2,500 अंकों से अधिक टूटा है। गुरुवार को केएसई-100 इंडेक्स 2.12% की गिरावट के साथ 114,740.29 पर पहुंच गया था।