पाकिस्तानी शेलिंग से पंजाब के गुरदासपुर के खेत में हुआ बड़ा गड्ढा, तस्वीरें आईं सामने
पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत के कई हिस्सों में हवाई हमले किए जा रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर में एक खेत में पाकिस्तानी बमबारी के कारण एक बड़ा गड्ढा हो गया जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सुरक्षाबल व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं।