पाकिस्तानी शख्स ने भाई को उसकी शादी में नोटों की 35 फीट लंबी माला गिफ्ट की, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तान के भक्कर में एक शख्स ने अपने भाई को उसकी शादी में नोटों की 35-फीट लंबी माला तोहफे में दी है जिसका वीडियो वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, माला में 1 लाख पाकिस्तानी रुपए के नोट हैं। इसे 75 पाकिस्तानी रुपए के 200 नोटों और 50 पाकिस्तानी रुपए के 1700 नोटों से सिलकर बनाया गया है।