पाकिस्तानी सांसद ने टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने पर संसद में बाबर आज़म का उड़ाया मज़ाक
पाकिस्तानी सांसद अब्दुल कादिर पटेल ने टी20 विश्व कप-2024 से पाकिस्तान के बाहर होने पर संसद में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का मज़ाक उड़ाया है। अब्दुल ने जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख व पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के संदर्भ में कहा कि बाबर को 'एक जलसे में कागज़ लहराकर' अपने खिलाफ साज़िश का आरोप लगाना चाहिए।