पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बलूचिस्तान में हुआ भीषण हमला, 23 से अधिक जवान मारे गए: रिपोर्ट
बलूचिस्तान के लासबेला ज़िले में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए भीषण हमले में 23 से अधिक जवान मारे गए हैं। N-25 नैशनल हाइवे पर हुए इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हमले का आरोप बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर लगाया गया है। इलाके में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है।