पाकिस्तानी सेना ने J&K में LoC पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया जवाब
एएनआई के अनुसार, भारतीय सेना के अधिकारियों ने पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर छोटे स्तर पर फायरिंग की है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है और इन घटनाओं में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।