पाकिस्तानी सेना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC पर की लगातार चौथे दिन फायरिंग
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने लगातार चौथे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें किसी के भी ज़ख्मी होने की खबर नहीं है। भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना कुपवाड़ा और पुंछ ज़िलों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर रही है।