पाकिस्तानी संसद में चूहों ने कुतरीं ज़रूरी फाइलें, शिकार के लिए रखी जाएंगी बिल्लियां
पाकिस्तानी चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक, पाकिस्तान की संसद के अंदर कई विभागों में बड़ी तादाद में चूहे आ गए हैं और कई ज़रूरी फाइलों को कुतर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चूहों से निजात पाने के लिए संसद में शिकारी बिल्लियां लाई जाएंगी जिसके लिए ₹12 लाख (पाकिस्तानी करेंसी) का बजट आवंटित किया गया है।