पाकिस्तानी सरकार ने मुहर्रम के दौरान पूरे देश में सेना को तैनात करने का किया फैसला
पाकिस्तानी सरकार ने मुहर्रम के दौरान शिया समुदाय की रैलियों पर आतंकवादी समूहों के हमलों की आशंका के बीच पूरे देश में सेना को तैनात करने का फैसला किया है। बकौल सरकार, सैनिकों की तैनाती वापस लेने की तारीख सभी हितधारकों के बीच आपसी परामर्श के बाद तय की जाएगी। इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम शुरू हो गया है।