पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर एक दिन भारत की शासन व्यवस्था का हिस्सा होगा: भारत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, "एक दिन ऐसा आएगा जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग भारत की शासन व्यवस्था का हिस्सा होंगे।" उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि भारत अपनी संप्रभुता और स्वाभिमान की रक्षा करना जानता है। विपक्ष को पूछना चाहिए कि क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो जवाब 'हां' है।"