पाकिस्तान एयरफोर्स का विमान खैबर पख्तूनख्वा में हाईवे पर हुआ क्रैश

पाकिस्तान वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान खैबर पख्तूनख्वा के हाईवे पर क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई जबकि तीन नागरिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें घटनास्थल से उठता काला धुआं और आसपास बिखरा विमान का मलबा देखा जा सकता है।

Load More