पाकिस्तान के 'Sattarbuksh' ने 12 साल चले ट्रेडमार्क केस में 'Starbucks' को हराया
पाकिस्तान के लोकप्रिय कैफे 'सत्तारबख्श' ने 12 साल चले ट्रेडमार्क केस में 'स्टारबक्स' को हरा दिया है। स्टारबक्स ने दावा किया था कि सत्तारबख्श का नाम और लोगो उनके ब्रैंड से बहुत ज़्यादा मिलता-जुलता है। सत्तारबख्श ने कोर्ट में तर्क दिया कि उनका कैफे नकल नहीं बल्कि एक पैरोडी है और उन्होंने अपने लोगो में मामूली बदलाव भी किए थे।