पाकिस्तान के 2 बड़े शहरों में जल संकट, डैम में सिर्फ 35 दिनों के लिए बचा पानी
डॉन न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खानपुर बांध में जलस्तर घटने से पाकिस्तान के 2 प्रमुख शहरों रावलपिंडी और इस्लामाबाद में जल संकट पैदा हो गया है। अभी बांध में केवल 35 दिनों के लिए पानी बचा है। अगर 10-15 दिनों में भारी बारिश नहीं हुई तो बांध में पानी डेड लेवल पर पहुंच जाएगा।