पाकिस्तान के 3 ट्रिलियन रुपए के रक्षा बजट पर हिसाब क्यों मांग रहा है अमेरिका?
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान को रक्षा व खुफिया खर्च, कर्ज़ की जानकारी और बजट जारी करने के समय में अधिक पारदर्शिता की ज़रूरत है। बकौल विभाग, पाकिस्तान को जनता को सैन्य-खुफिया बजट आवंटन व सरकारी कंपनियों से जुड़ी सरकारी देनदारियों की अधिक स्पष्ट जानकारी देनी होगी। पाकिस्तान ने डिफेंस के लिए लगभग 3 ट्रिलियन पाकिस्तानी-रुपए आवंटित किए हैं।