पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं गधे?
पाकिस्तान के आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में वहां गधों की संख्या बढ़कर 59 लाख हो गई है। पाकिस्तान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पशुधन क्षेत्र से जुड़े होने के चलते इसमें गधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पाकिस्तान, चीन को गधे निर्यात करने पर विचार कर रहा है जहां दवा बनाने में उनकी खाल का इस्तेमाल होता है।