पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए, जय हिंद: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर ओवैसी
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "हमारी सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों का स्वागत करता हूं।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए...जय हिन्द!"