पाकिस्तान को कौन-कौनसी दवाएं भेज रहा है भारत, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

सरकार ने फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (Pharmexcil) से पाकिस्तान को निर्यात की जाने वाली सभी दवाओं और फार्मा उत्पादों की विस्तृत सूची तुरंत तैयार करने को कहा है। सरकार ने यह कदम पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ व्यापारिक गतिविधियों की समीक्षा शुरू करने के बाद उठाया। पाकिस्तान अपनी दवा आपूर्ति का 40% हिस्सा भारत से पूरा करता है।

Load More