पाकिस्तान के कोर्ट ने मानवाधिकार कार्यकर्ता माहरंग बलोच को सुनाई उम्रकैद की सज़ा
पाकिस्तान की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता और बलोच यकजेहती कमेटी की नेता माहरंग बलोच समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। माहरंग को मार्च-2025 में क्वेटा सिविल अस्पताल पर हमले और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले एक साल से अधिक समय से जेल में हैं।