पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमले में 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 4 पुलिस कर्मियों और 2 जवान समेत 8 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन पहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने चेक पोस्ट और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मार दी जिससे वहां विस्फोट हुआ।