पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में एक प्रतिबंधित संगठन के 2 प्रमुख कमांडर समेत 9 आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने खैबर ज़िले में दोनों कमांडरों समेत 7 आतंकवादी और लक्की मरवात ज़िले में 2 आतंकवादी मार गिराए। आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।