पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ही थाने पर महीने भर में पांचवीं बार हुआ ड्रोन हमला
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को आतंकियों ने मीरयान पुलिस थाने पर फिर से ड्रोन हमला किया है। यह एक महीने में उसी थाने पर पांचवां हमला है। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी अफगान सीमा के पास ड्रोन टेक्नोलॉजी का तेज़ी से इस्तेमाल कर रहे हैं।