पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस व ट्रेलर की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 16 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, दुर्घटना करक ज़िले के अम्बेरी कल्ले चौक पर सिंधु राजमार्ग पर हुई। 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य की मौत अस्पताल में हुई।