पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल
खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) में बुधवार को हुए 2-अलग-अलग हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एक हमला लोअर दीर में पुलिस काफिले पर किया गया जबकि दूसरा हमला बन्नू में मिरयान पुलिस स्टेशन पर हुआ। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।