पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद भारतीय सेना ने कहा- 'न्याय हुआ'

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करने के बाद भारतीय सेना के आधिकारिक X हैंडल से लिखा गया, "न्याय हुआ। जय हिंद।" इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। गौरतलब है, पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

Load More