पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बाहरी दबाव काफी होता है: श्रेयस अय्यर
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने कहा है, "पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी जीत प्यारी होती है।" उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा प्रतिस्पर्धी होते हैं और मैच में काफी बाहरी दबाव भी होता है।" मैच में श्रेयस ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए।