पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने अपनी वेडिंग रिंग को बार-बार चूमा
आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अपनी वेडिंग रिंग को बार-बार चूमते दिख रहे हैं। कोहली इस मैच में 100 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 42.3 ओवर में 242 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।