पाकिस्तान का खुलासा- ऑपरेशन सिंदूर में ईरान ने दिया था पूरा समर्थन
द ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने नैशनल असेंबली में लिखित जवाब में कहा है कि मई 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ईरान ने पाकिस्तान को पूरा समर्थन दिया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ईरान का यह 'समर्थन' किस तरह का था। भारत ने पहलगाम हमले के बाद यह ऑपरेशन चलाया था।