पाकिस्तान की जेल के बाहर इमरान खान की बहन पर फेंका गया अंडा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की बहन अलीमा खानम पर रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर अंडा फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। घटना तब हुई जब अलीमा पत्रकार वार्ता कर रही थीं। पार्टी ने कहा कि पीटीआई कार्यकर्ताओं ने अंडा फेंकने वाली महिलाओं को पकड़ लिया लेकिन पुलिस ने भागने में उनकी मदद की।