पाकिस्तान की जेल में भारतीय ने लगाई फांसी, जेल प्रशासन ने जारी किया बयान
मीडिया संस्थान 'डॉन' के मुताबिक, 52-वर्षीय भारतीय मछुआरे गौरव राम आनंद ने कराची (पाकिस्तान) की जेल में आत्महत्या कर ली है। जेल सुपरिटेंडेंट अरशद हुसैन ने कहा कि आनंद ने मंगलवार रात जेल बैरक के बाथरूम में रस्सी से फांसी लगा ली थी। आनंद को फरवरी 2022 में पाकिस्तान की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।