पाकिस्तान को तुर्किये से कौन-कौनसे हथियार मिले और वे कितने ताकतवर हैं?
'दैनिक भास्कर', 'इंडिया टुडे' और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान को तुर्किये से आधुनिक ड्रोन, मिसाइल और अन्य रक्षा उपकरण मिले हैं। इनमें AI-गाइडेड केमांके क्रूज़ मिसाइल, बायरक्तार TB2, अकिंसी ड्रोन और F-16 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने की सामग्री शामिल हैं। गौरतलब है, तुर्किये के सैन्य विमानों ने बीते 3 दिनों में पाकिस्तान के कई चक्कर लगाए हैं।