पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर मची तबाही की पहली तस्वीर आई सामने, चीनी फर्म ने की जारी
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया जिससे वहां काफी नुकसान हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी सैटेलाइट फर्म ने इसकी एक तस्वीर जारी की है जिसमें वहां काफी नुकसान दिख रहा है।