पाकिस्तान की नई टेंशन बना सुराब शहर, जानिए क्यों इतना अहम है यह शहर
बीएलए ने पाकिस्तान के सुराब शहर पर कब्ज़ा करने का दावा किया है। यह बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 150-किलोमीटर दूर है और क्वेटा-कराची हाईवे पर होने के चलते रणनीतिक दृष्टि से अहम शहर है। यह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के निकटवर्ती क्षेत्रों से जुड़ा है और बीएलए के कब्ज़े से सीपीईसी की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती मिल सकती है।